कलियर पुलिस ने दो कुंतल गौमांस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरारपिरान कलियर। कलियर थाना पुलिस ने गौ मांस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। आरोपियों के पास से 2 कुंतल गौमांस गोकशी के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किये हैं।मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष कलियर धर्मेंद्र राठी ने बताया कि कलियर क्षेत्र में गोकशी के विरुद्ध अधिकारियों के निर्देश पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।मुखबिर की सूचना पर इमलीखेड़ा चौकी के ग्राम रोलाहेड़ी में अहमद पुत्र उस्मान निवासी ग्राम गंदेवडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर, मोईन पुत्र हयात निवासी ग्राम सिकरौढा थाना भगवानपुर, मुमताज पुत्र याकूब निवासी शहजादपुर ढाल वाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को 2 कुंतल गोमांस एवं गोकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया ।जबकि वसीम उर्फ पुर पुत्र तहसीन नसीम उर्फ टुन्नी पुत्र तहसीन निवासी सिकरोढा भगवानपुर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी,उप निरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, यशवंत सिंह खत्री, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, दिनेश चौहान, दीपक सिंह रावत और तेजपाल सिंह शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज