कलियर पुलिस ने 12 ग्राम स्मेक के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार पिरान कलियर थाना पुलिस ने चैकिग के दौरान कावड़ पटरी से दो आरोपियों को 12 ग्राम स्मेक के साथ गिरफ्तार कर उनके विरोध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिये है।कलियर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार के आदेशानुसार नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कलियर पुलिस द्वारा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड अभियान चलाया जा रहा है। कावड़ पटरी पर चैकिंग के दौरान सामने से दो युवक आते दिखाई दिये पुलिस द्वारा दोनो को रुकने का इशारा किया पर दोनो ने भागने की कोशिश की पुलिस ने दौड़कर अमृत कॉलेज के पास से दोनो आरोपियों गिरफ्तार कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हसीन पुत्र नसीम उम्र 28 वर्ष निवासी बेलड़ा के पास से 7 ग्राम स्मेक बरामद की जबकि दूसरे आरोपी सलमान उर्फ भूरा पुत्र निवासी मुकरबपुर के पास से 5.43 अवैध स्मेक बरामद की है दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया है।पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी, एसआई गिरेशचंद कॉन्स्टेबल,मोहम्मद हनीफ,संजयपाल,विनोद कुमार,मनीषा आदि सामील रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज