नौशाद अली/धनौरी स्थित पुलिस चौकी के बराबर में सिंचाई विभाग के खण्डर हो चुके गोदाम के प्रांगण में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया वहीं आग किन कारणों से लगी इस मामले की जांच अभी की जा रही है। जानकारी के अनुसार धनौरी चौकी के बराबर सिंचाई विभाग के खंडर हो चुके गोदाम के प्रांगण में आज दोपहर अचानक आग की लपटें उठने लगी। आग लगने की सूचना मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा फायर ब्रिगेड को दी गई और स्वयं भी लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वही सूचना पाने के कुछ ही मिनटों बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी धनौरी पुलिस चौकी पहुंच गई।और आग से पहले और विकराल रूप ले पाती तब तक फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। बताया गया है कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी कुछ और समय बाद आती तो आग धनौरी पुलिस चौकी के माल खाने तक पहुंच सकती थी जहां भारी नुकसान के होने की आशंका थी। आग लगने के कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।इस बावत धनौरी पुलिस चौकी प्रभारी यशवंत सिंह खत्री ने बताया कि चौकी क्षेत्र के गांव जसवावाला गांव में उपलों में आग लगी हुई थी।फायर बिर्गेड की टीम व धनौरी पुलिस वहां आग बुझाने के बाद वापिस आ रही थी तभी देखा धनौरी पुलिस चौकी के बराबर में आग लगी हुई हैं।आग ने विकराल रूप ले रखा था।अगर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर न होती तो धनौरी पुलिस चौकी में भारी नुकसान हो सकता था।मौके पर फायर बिर्गेड की टीम में एएसआई अतरसिंह फायरमैन हरिश्चंद,चालक विपिन राणा,कांस्टेबल पप्पू कश्यप,विजय कुमार,अशोक कुमार व रणजीत सिंह मौके पर मौजूद थे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज