रुड़की। ग्रीन पार्क कॉलोनी में देर शाम आकाशीय बिजली गिरने के कारण हड़कम्प मच गया। आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक पेड़ पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं पास के एक मकान के शीशे टूट गए। आकाशीय बिजली गिरने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। रुड़की में शुक्रवार देर शाम तेज आवाज के साथ ग्रीन पार्क कॉलोनी में आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने के कारण हुई तेज आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। वहीं पास की मस्जिद में उंस समय नमाज अदा की जा रही थी । नमाज अदा कर रहे रोजेदार भी नमाज को सम्पन्न करने के बाद मौके की ओर दौड़े वहीं क्षेत्र के अन्य लोग भी और उसी ओर दौड़े जहां से आवाज हुई थी । मौके पर जाकर देखा तो दून स्कूल का एक पेड़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पड़ा हुआ था । वहीं इसके साथ ही पास के एक मकान के सभी शीशे टूट गए। वहीं किसी प्रकार की जनहानि इस हादसे में नही हुई।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज