ब्यरो चीफ नौशाद अली/ पिरान कलियर के पास स्थित बेडपुर चौक पर दो बाइकसवार व्यक्तियों का बेलस बिगड़ने से मोटरसाइकिल समेत खाई में जा गिरे । एंकर...... आपको बता दें कि मामला पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर चौक का है । जहां मोटरसाइकिल का बेलस बिगड़ने से दो बाइक सवार व्यक्ति खाई में जा गिरे । जिसमें दोनों बाइकसवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है । वहीं पास मे काम कर रहे लोगों को मोटरसाइकिल खाई में गिरने की आवाज़ आई तो मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल व्यक्तियों को पास में ही बेडपुर चौक पर स्थित हॉस्पिटल में पहुंचाया गया । वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया । वहीं तैनात गंभीर सिंह इमली चौकी इंचार्ज का कहना है कि जो बेडपुर चौक के पास दो बाइकसवार व्यक्तियों का एक्सीडेंट हुआ है उनमें से एक व्यक्ति का नाम धर्मवीर जो बेल्डी का निवासी है उसको 108 एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया था जिसकी अस्पताल में ही मृत्यु हो गई । जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है । और जो दूसरा व्यक्ति हैं उसकी तबियत सामान्य है और वह ठीक है ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज