ब्यरो चीफ नौशाद अली/ भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र मे युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जहां पर पार्टी कार्यकारिणी में सम्मिलित सदस्यों को फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। रविवार को विधानसभा भगवानपुर में युवा कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल के नेतृत्व में आधा दर्जन सदस्यों को पार्टी के प्रति निष्ठा एवं लग्न को देखते हुए युवा कांग्रेस की कामना सौंपी गई है। इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी है । वह उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ उसका निर्वाह कर रहे हैं। और पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। युवा कांग्रेस प्रदेश की सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें शहजान अंसारी को उपाध्यक्ष, हसीन मलिक महासचिव,अनुज कुमार महासचिव, शाहरुख अली सचिव, अर्जुन सैनी सचिव, नसीम मलिक सचिव के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के सभी सदस्यों की पार्टी के प्रति निष्ठा एवं लंबे समय से संगठन कार्यक्रमों में रुचि दिखाते हुए इन्हें नियुक्त किया गया है। मेरी आशा है । कि सभी पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज