ब्यरो चीफ नौशाद अली/ कलियर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों को 8 महीने से वेतन ना मिलने से सफाई कर्मियों में आक्रोश ।एंकर - कलियर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को 8 महीने से वेतन न मिलने पर सफाईकर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर उस पर ताला लगा दिया है । और सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक हमारी तनख्वाह नहीं मिल जाती तब तक हम कार्यालय से ताला नहीं खोलने देंगे । और नगर पंचायत पिरान कलियर की सफाई भी नहीं करेंगे तब तक हमारी तनख्वाह नहीं दी जाएगी जब तक हम नगर पंचायत कार्यालय पर ही धरने पर बैठे रहेंगे । वही सोनू बिरला सफाई कर्मचारी का कहना है कि नगर पंचायत ईओ विनोद कुमार श्रेय ने मेरे पास फोन किया और धमकी देते हुए कहा कि तुम डीएम एसडीएम या चेयरमैन किसी के भी पास चले जाओ मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते और तुम ज्यादा धरना प्रदर्शन करोगे तो तुम्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा और तुम्हारी जगह दूसरे नए कर्मचारियों को लगा दिया जाएगा । और शफक्कत अली चेयरमैन प्रतिनिधि का कहना है कि हमने सभी अधिकारियों को अवगत करा दिया है और इस मामले की जानकारी को लेकर जिलाधिकारी सी रविशंकर को ज्ञापन सौंपा गया है ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज