लक्सर /ब्यरो चीफ नौशाद अली/निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया । थाना कोतवाली लक्सर में प्रभारी श्री प्रदीप चौहान के प्रयास से पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर श्री विवेक कुमार ने कोतवाली के चौकीदारों को निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति उत्तराखंड की ओर से कोतवाली परिसर में कंबल वितरित किये । मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने चौकीदारों को उनके अधिकारों के प्रति विस्तार पूर्वक समझाया । वहीं लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान ने कहा कि निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के सहयोग से प्रत्येक चौकीदार को कंबल के बाद ड्रेस भी उपलब्ध कराए जाने का प्रयास किया जाएगा । निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि अच्छा काम करने वाले चौकीदार को समिति की तरफ से 2100 रुपये का नगद इनाम भी दिया जाएगा । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश रस्तोगी , कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान , एसएसआई हितेश शर्मा, एसआई संजय रावत , गन्ना समिति के चेयरमैन जितेंद्र सिंह नागर , मंगलौर से आये विक्रम सिंह चेयरमैन , बाबर खान, मोहन सैनी और चौकीदार गण उपस्थित थे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज