नौशाद अली ब्यरो चीफ/कलियर नगर पंचायत में ईओ न बैठने के कारण क्षेत्र के लोगों का रूका काम, गुस्साएं लोगों ने घेरा नगर पंचायत कार्यालय किया जोरदार प्रदर्शन ।एंकर - आपको बता दें कि कलियर नगर पंचायत कार्यालय में सरकार द्वारा आवंटित शौचालयों का काम ईओ के न होने के कारण अधर में अटका पड़ा है। इससे गुस्साए लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पर इक्कट्ठा होकर हंगामा किया और ईओ के न मिलने पर जमकर नारेबाजी की। वहीं शफक्कत चेयरमैन प्रतिनिधि ने नगर पंचायत ईओ पर पांच माह से कार्यालय में नही मिलने का आरोप लगाया। वहीं क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष इकट्ठा होकर कलियर नगर पंचायत कार्यालय पहुँचे और कार्यालय का घेराव कर नगर पंचायत ईओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईओ पर पांच माह से कार्यालय में उपस्थित न होने का आरोप लगाया है नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि शफक्कत अली ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 1200 शौचालय सरकार द्वारा आवंटित हुए है,जो लाभार्थियों के फार्म भरकर जमा होने है,लेकिन ईओ के पिछले पांच माह से कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण नही हो पा रहे हैं।इसके अलावा भी नगर पंचायत कार्यालय का बिजली बिल जमा न होने के कारण विधुत विभाग ने कनेक्शन काट दिया और क्षेत्र के जनहित से जुड़े कार्यों में बाधा उतपन्न हो रही हैं। और ईओ से फोन पर संपर्क करने पर भी वह जवाब नही देते हैं। शहरी विकास मंत्री को भी उनकी कार्यशैली से कई बार अवगत कराया गया हैं।लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई हैं । और जल्द ही ईओ विनोद कुमार श्रेय को यहाँ से नही हटाया गया तो क्षेत्र की जनता को समझाना हमारे बस में नही होगा ओर यह जनता सड़को पर उतरने को मजबूर होगी।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज