पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत खत्री द्वारा बेडपुर चौक पर सीसीटीवी कैमरे की जांच की । मामला कुछ समय पहले नदी के पुल के पास का है।घर लौट रहे बुजूर्ग पर अज्ञात लोगों ने हमला कर-मरणासन्न स्थिति में छोड़कर फरार हो गये । धनौरी में घर लौट रहे बुजूर्ग पर अज्ञात लोगों ने हमला किया था -धनौरी के रतमऊ नदी के पुल के पास धनौरी निवासी राजेश सैनी पर रविवार की रात अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया था । जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था । धनौरी पुलिस व उसके परिजन मौके पर पहुंचे।उन्होंने उसे गम्भीर हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया था । उसी को लेकर आज धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत खत्री द्वारा बेडपुर चौक पर सीसी टीवी कैमरे को चैक किया और यशवंत खत्री का कहना है की अज्ञात तीनो हमलावरों की पहचान कर मामले की जांच की जा रही हैं जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज