रिपोर्टर नौशाद अली/भागवानपुर में राज्यमंत्री भाजपा शादाब सम्स का हुआ जोरदार स्वागत । राज्यमंत्री भाजपा शादाब सम्स का भगवानपुर आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं राहुल अहमद जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा हरिद्वार के कार्यालय पर राज्यमंत्री शादाब सम्स ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के पन्द्रह सौ वे कार्यक्रम के अन्तर्गत जितने भी अल्पसंख्यक समाज के लिए योजनाएं चल रही है । उन्हीं के निरीक्षण के लिए हमारा भगवानपुर में आना हुआ है । वही भगवानपुर में जो पॉलिटेक्निक कॉलेज में साढ़े बारह करोड़ की लागत से बिल्डिंग बनाई जा रही है। उसी के निरीक्षण के लिए यहां आना हुआ है । वहीं उन्होंने कहा की शिक्षा के क्षेत्र में जो भगवानपुर और अन्य क्षेत्र के बच्चे हैं । उन्हें बाहर न जाना पड़े उसी के लिए यह पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाया गया है । वही उन्होंने बेरोजगारी को लेकर भी कहां की आने वाले समय में जो क्षेत्र के युवा है । उन्हें ही पहले रोजगार दिया जाएगा जिससे उत्तराखंड में रोजगार में वृद्धि होगी । इस दौरान राहुल अहमद जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा हरिद्वार, शमशाद कुरेशी सह सशोल मिडिया प्रभारी,शाकिर प्रदेश सदस्य कार्यकरणी,राव फैसल,हसी मिर्जा,मौसम मिर्जा, दिलनवाज सिद्धिकी , फैजान,मूनीर आदि लोग मौजूद रहे ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज