रुड़की में बदमाशों के हौसले बुलंद नमाज पढ़कर वापस घर लौट रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को मारी गोली। रुड़की के ग्राम रामपुर में आज शाम लगभग 8:15 बजे के आसपास नमाज पढ़कर वापस घर लौट रहे 75 वर्षीय युवक को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर निवासी हाजी इरफान अहमद उम्र लगभग 75 वर्ष नमाज पढ़कर गांव के ही मुनफैत के साथ वापस घर लौट रहे थे तो वहीं रोड पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया । और किसी तरह सूचना परिजनों को दी गई परिजनों और वहीं पर उपस्थित व्यक्तियों के द्वारा उन्हें सिविल हॉस्पिटल रुड़की भिजवाया गया । जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया । वहीं पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मिस्टेकन आईडेंटिटी का लग रहा है यानि आरोपी मारने किसी और को आए थे । और गलती से गोली किसी और पर चला बैठे परंतु फिर भी पुलिस सभी प्रकार के पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है जल्द ही आरोपियों को धर दबोचा जाएगा तो वहीं क्षेत्रीय विधायक हाजी फुरकान अहमद का कहना है कि उनके गांव में ऐसा मामला पहली बार हुआ है । यदि इस प्रकार का अपराध पहले कभी हुआ है तो अपराधियों को गांव के ही व्यक्तियों द्वारा धर दबोचा गया है परंतु जिस वक़्त आरोपियों द्वारा गोली चलाई गई तो किसी ने गोली की आवाज नहीं सुनी यदि कोई गोली की आवाज सुनता तो उन्हें भी पकड़ लिया जाता उनका कहना है कि पुलिस से हमारी मांग है कि संभावित पहलुओं पर जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए एक प्रकार से यदि देखा जाए तो पुलिस समय-समय पर ऐसे अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजने की कार्रवाई भी करती है परंतु कहीं ना कहीं अपराधी भी पुलिस से बेखौफ नजर आ रहे हैं और चहल कदमी वाले इस इलाके में इस प्रकार से हुई घटना से आरोपियों के हौसले बुलंद दिखाई देते हैं फिलहाल गांव में पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर उपस्थित है और जांच कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं गांव में इस प्रकार की घटना से दहशत का माहौल है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज