पिरान कलियर । विद्युत चोरी रोकने व राजस्व वसूली के लिए बिजली विभाग ने कलियर के बेडपुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। जैसे ही बिजली विभाग की टीम बेडपुर पहुंची। लोगों में हड़कम्प मच गया। चेकिंग टीम ने आधा दर्जन को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा और डेढ़ दर्जन बकायादारों के कनेक्शन काटे।शनिवार को बिजली विभाग के एसडीओ अंबिका यादव,जेई सतीश सैनी टीम के साथ पिरान कलियर के बेडपुर में चेकिंग करने पहुंचे। चेकिंग टीम के पहुंचते ही लोगों में हड़कम्प मच गया।टीम ने आधा दर्जन लोगों को चोरी करते हुए पकड़ा और लम्बे समय से बिल जमा न करने वाले 18 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। विद्युत विभाग के एसडीओ अम्बिका यादव ने बताया कि कलियर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने और बकायदारों से पैसा वसुलने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया हैं। जिसमें 6 लोगो को बिजली चोरी करते पकड़ा गया हैं।और 18 बकायदारों के कनेक्शन काटे गए हैं।आगे भी क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा ।इस दौरान जेई सतीश सैनी, संजय थोकी ,लाइनमैन मोहसीन अली आदि विधुत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज