पिरान कलियर । इमलीखेड़ा भगवानपुर बाईपास मार्ग बेडपुर चौक पर स्थित हार्डवेयर गोदाम का ताला तोडकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया । हार्डवेयर के गोदाम में अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया है।सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी हैं। बेडपुर चौक के पास अलीशा ट्रेंड्स हार्डवेयर के गोदाम हैं।गोदाम मालिक इंतजार दुकान से किसी ग्राहक को गोदाम से सामान देने के लिए गया था।गोदाम के मेन दरवाजे के ताला टूटा हुआ मिला।जिसको देखकर वह दंग रह गया।उसने अंदर जाकर देखा सामान बिखरा हुआ पड़ा था ओर गोदाम से लाखों रुपये के समरसेबल मोटर ,गीजर ,पेंट , इलेक्ट्रिक का सामान , वायर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर और एलसीडी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।गोदाम मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुचकर घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी हैं।थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज