सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दबोचा आरोपी । पिरान कलियर। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को दबोच लिया है।जिसके पास से पुलिस ने नगदी सहित पेन गत्ता ,पर्ची बरामद की हैं।पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।गुरुवार को कलियर पुलिस को गश्त के दौरान मिली सूचना पर टँकी चौक के पास वीआईपी रोड पर युवकों को सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़ा।जिसमें पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान वसीम पुत्र मजहर शाह निवासी मुक़र्रबपुर बताई।आरोपी के पास से 2570 रुपये पैन गत्ता,सट्टा पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि वसीम निवासी मुक़र्रबपुर को सट्टा खाईबाड़ी करते हुए 2570 रुपये की नगदी सट्टा पर्ची ,पैन गत्ता आदि समान के साथ गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोप के खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।पकड़ने वाली टीम में कॉन्स्टेबल संजय पाल ,मोहम्मद हनीफ ,तेजपाल सिह आदि मौजूद रहें।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज