नाबालिक लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार ।पिरान कलियर। इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।आरोपी को पुलिस ने सोलानी पार्क नहर पटरी से गिरफ्तार कर न्यायलय पेश किया।जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया हैं।इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने 17 नम्बर को ईमली खेडा पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गाव का ही रहने वाला एक युवक उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था।पुलिस टीम ने आरोपी युवकों को किशोरी के साथ सोलानी पार्क से बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि विनय पुत्र भोपा निवासी सोहलपुर सिकरोडा को मुखबिर की सूचना पर सोलानी पार्क नहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ पाक्सो और दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई हैं।पकड़े गए युवक को न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं। किशोरी का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जायेगा।पकड़ने वाली पुलिस टीम ईमली खेडा चौकी प्रभारी अजय शाह ,एसआई मन्शा ध्यानी ,कॉस्टेबल दीपक सिंह ,मोहर सिंह ,हरिश्चंद्र शाह ,महिला कॉस्टेबल सरिता राणा आदि शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज