(नौशाद अली ) हरिद्वार । बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में राजकीय प्राथमिक विद्यालय धोबी घाट पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आंचल अमृत दूध योजना के तहत आंचल सुगंधित मीठे दूध के वितरण का शुभारम्भ किया गया । जिसमें एडवोकेट राव फरमान अली को जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली प्रतिनिधि के रुप में उपस्थित होकर छात्र व छात्राओं को दूध वितरित किया । इस मौके पर समाजसेवी एडवोकेट राव फरमान अली ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत द्वारा संचालित आंचल अमृत दूध योजना से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होगा । जिससे छात्र अच्छे तरीके से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे तथा ग्राम प्रधान पति मुकेश पाल, वरिष्ठ पत्रकार राव रियासत पुंडीर, धोबी घाट स्कूल के प्रधान अध्यापक कायम हुसैन तथा स्कूल की सहायक अध्यापक श्रीमती वंदना शर्मा, श्रीमती रंजना भनोट, श्रीमती लता सैनी, श्रीमती अनीता देवी तथा स्कूल अभिभावक समिति के अध्यक्ष सय्यार राव, खालिद, राव शाहबाज, एडवोकेट सहादत अली ने कोविड-19 का ख्याल रखते हुए छात्रों को दूध के पैकेट वितरित किये । प्रधानाध्यापक कायम हुसैन ने कोविड-19 से बचाव के लिए उपस्थित छात्रों व स्टाफ तथा ग्रामीणों को सुझाव दिए । कायम हुसैन ने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित योजना की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य सरकार चाहती है । कि राज्य का हर छात्र शिक्षित हो और शिक्षा ग्रहण कर देश की सेवा करें ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज