हरिद्वार । उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री ध्रुव कुमार शैंकी द्वारा अपने निवास स्थान इंदिरा एंक्लेव भूपतवाला में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रिया ग्रेवाल एवं अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव केडी द्विवेदी के नेतृत्व में 17 बज कर 17 मिनट पर मोंन रख काले दिवस के रूप में मनाया।अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव प्रिया ग्रेवाल, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव केडी द्विवेदी एवं उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री ध्रुव कुमार शैंकी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन काले दिवस के रूप में किसान कांग्रेस द्वारा मनाया जा रहा है।इस मौके ध्रुव कुमार शैंकी ने कहा कि जिस तरह चोर निकम्मी जुमलेबाज मोदी सरकार किसानों पर युवाओं पर अत्याचार कर रही है उसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर किसान कांग्रेस को किसानों और युवाओं के हितों के लिए अनशन करना पड़े प्रदर्शन करने पड़े या फिर जेल जाना पड़े तो भी किसान कोंग्रेस पीछे नहीं हटेगी।प्रदेश महामंत्री शैंकी ने कहा कि ऐसे जुमलेबाज निकम्मे चौकीदार प्रधानमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए 2014 में जब से निकम्मी जुमलेबाज चोर मोदी सरकार आई है कब से अब तक इन 6 सालों में पूरे देश के 133 करोड़ की जनता को नरेंद्र मोदी सरकार ने बर्बाद कर दिया बेरोजगार कर दिया आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के अंदर जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार को केंद्र एवं राज्यों में बनाने में सहयोग करेगी और जुमलेबाज मोदी सरकार को उखाड़ फेकने का काम करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश कुमार, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतीश कुमार, हरिद्वार महानगर कांग्रेस के महासचिव आकाश भाटी, उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तुषार कपिल, युवा नेता दीक्षांत कमल व्यास, निखिल गिरीश, कंचन देवी एवं कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज