पिरान कलियर थाने में आई दो कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट थाने में तैनात दरोगा और सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पोजिटिव पाए जाने से पिरान कलियर थाना भवन को सील कर दिया गया है। पिरान कलियर थाने का कामकाज फिलहाल धनौरी पुलिस चौकी से किया जाएगा |कोरोना वायरस संक्रमण महामारी बीमारी दिन प्रतिदिन तेजी के साथ फैलती नजर आ रही है |जनता के साथ पुलिस कर्मियों को भी काफी संख्या में कोरोना वायरस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है | कुछ दिन पहले पिरान कलियर थाना क्षेत्र की इमलीखेडा पुलिस चौकी में भी एक सिपाही कोरोना संक्रमित पाया गया था |और गंगनहर कोतवाली में एक दरोगा, और भगवानपुर में करीब दर्जन भर पुलिस कर्मी और रुड़की में एक पुलिस अधिकारी और अब कलियर थाने में तैनात एक दरोगा और एक सिपाही में कोरोना की पुष्टि हुई है | इसके साथ ही उनके प्राईमरी कॉन्टेक्ट में आये लोगों को ट्रेस कर क़वारन्टीन किया जा रहा है | और पिरान कलियर थाने के भवन को सील कर दिया गया है।अगले कुछ दिनों तक पिरान कलियर थाना धनौरी पुलिस चौकी से संचालित होगा। थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि एक दरोगा और एक सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।प्राइमरी कॉन्टेक्ट में आए लोगों को ट्रेस कर उन्हें क़वारन्टीन किया जाएगा। फिलहाल थाने को बन्द कर वहां का कार्य धनौरी चौकी से किया जाएगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज