युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने (स्कूल नहीं तो फीस नहीं ) को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार को सौंपा ज्ञापन | गढ़मीरपुर | युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों के ऊपर जो फीस का दबाव बनाया जा रहा है उसके संबंध में बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव महबूब आलम ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी जैसी बीमारी के चलते लगभग 5 -6 महीनो से हमारा देश जूझ रहा है जिसकी वजह से लोगों के रोजगार बंद हो गए हैं लोग अपना जीवन भी बड़ी मुश्किल से व्यतीत कर रहे हैं जहां पर ऐसी स्थिति में प्राइवेट स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों के ऊपर जो पीस देने का दबाव बनाया जा रहा है उसे रोका जाए और उक्त मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाही की जाये |इस मौके पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव महबूब आलम, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव फरीद मलिक, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस अर्जुन कर्णवाल, नसीम शहिद, ऐजाज, प्रवीर्ण धनगर आदि लोग मौजूद रहे |

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज