पिरान कलियर। भगवानपुर बाईपास मार्ग पर धनौरी रतमाऊ नदी के पुल पर अज्ञात वाहन से बाईक टकराने पर बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई जिसमे दो युवको को हल्की चोट आई हैं।बाईक सवार तीनो युवक सिडकुल में काम करने जा रहे थे। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।सोमवार की सुबह रवि, शुभम और विपिन अपने गांव माजरी से सिडकुल में एक कम्पनी में काम करने जा रहे थे।जैसे ही सुबह वह भगवानपुर बाईपास मार्ग पर धनौरी रतमऊ नदी के पुल पर पहुँचे तो उनकी बाईक आगे जा रही अज्ञात वाहन सेे टकरा गई। हैं जिसमें रवि पुत्र कबूल सिंह उम्र 22वर्ष की मौत हो गई और शुभम व विपिन को हल्की चोट आई है।हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।रोते-विलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल भिजवाया।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम करा रही हैं। थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि आज सुबह एक अज्ञात वाहन से बाइक टकराने पर एक युवक की मौत हो गई और दो यवको को हल्की चोट आई हैं।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं । तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज