पिरान कलियर शरीफ । हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक की दरगाह शरीफ़ 20 मार्च को कोविड-19 के चलते बंद किया गया था। जिसे सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के मुताबिक़ करीब चार माह बाद खोले जाने का आदेश जारी किया गया था। जिसके बाद तमाम व्यवस्थाएं पूर्ण कर शुक्रवार को करीब 3 बजे दरगाह शरीफ़ को आमजन के लिए गाइडलाइन के मुताबिक़ खोला गया है। दरगाह शरीफ खुलने पर अकीदतमंदों में खुशी की लहर छाई हुई है| दरगाह शरीफ के मुख्यद्वारों पर सेनिटाइजर मशीन लगाई गई है, और कर्मचारियों को तैनात किया गया है जो व्यवस्थाएं बनाने के लिए काम करेंगे। और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी कर्मचारियों को लगाया गया है।24 शर्तो के मुताबिक़ दरगाह शरीफ खोले जाने के आदेश के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और दरगाह प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायज़ा भी लिया है। रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल के नेतृत्व में दरबार शरीफ़ के कपाट खोले गए, करीब 3 दिन पूर्व उत्तराखंड वक्फबोर्ड के द्वारा 24 शर्तो का आदेश जारी किया गया था।जिसे पूर्ण करने के बाद दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब, दरगाह किलकिली साहब को खोले जाने का हवाला दिया गया था, तभी से दरगाह प्रशासन और जिला प्रशासन व्यवस्थाएं बनाने में लगा था। शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में दरगाह शरीफ के कपाट खोले गए।दरगाह साबिर पाक खोले जाने के बाद सज्जादा नशीन शाह मंसूर एजाज साबरी और रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने दरबार में हाज़री पेश की। इस दौरान अक़ीदत के फूल और चादर पेश कर मुल्क में अमनो अमान की दुआएं भी की गई।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज