रुड़की । रुड़की मंडी में छह दुकानों में हुई चोरी की घटना का गंगनहर पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी हुआ समान और नकदी के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी फरार है। रुड़की गंगनहर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए सीओ चन्दन सिंह बिष्ट ने बताया 20 अगस्त को राजेन्द्र कुमार सोनकर निवासी नवीन सब्जी मंडी नेताजी देकर बताया था कि उनकी दुकान से चोरों द्वारा खजूर के 10 बॉक्स और नकदी चोरी की है इसके साथ ही अन्य दुकानों से भी चोरी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले का खुलासा करने के लिए टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक नितेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ वैशाली मंडप के पास से आम के बाग में दो आरोपियों सद्दाम पुत्र मोहम्मद अल्ताफ निवासी रामपुर मोहम्मद दानिश पुत्र रियासत निवासी रामपुर को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी सोहेल पुत्र शहजाद निवासी रामपुर मौके से फरार हो गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने सात खजूर की पेटी, 2 सीसीटीवी कैमरे, एक डीवीआर, आलानकब और 8556 रुपए बरामद किए हैं। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवराज शर्मा, उप निरीक्षक नितेश शर्मा, कांस्टेबल रणवीर अमर सिंह,देवेंद्र, अरविंद कुमार और संतोष कुमार शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज