पिरान कलियर |विशव प्रसिद्ध दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक में चादर व फूल पेश कर देश व दुनिया से कोरोना खत्म होने के लिए मांगी दुआ |भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट राव फरमान अली ने आज अपने साथियों सहित दरगाह हजरत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक मे पहुँच कर अकीदत से फूल वह चादर पेश की तथा देश व दुनिया से कोरोना वायरस महामारी बिमारी को खत्म करने के लिए दुआ मांगी | एडवोकेट राव फरमान अली ने कहा कि कोविड- 19 के चलते करीब चार माह से सरकार द्वारा दरगाह को जायरीनों के लिये बंद कर दिया गया था | जिसे सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक करीब चार माह बाद दरगाह साबिर पाक के कपाट खोल दिये गये है | तथा लोग जियारत कर सकते हैं | राव फरमान अली ने कहा कि साबिर पाक से फ़ैज़ हमारा क्षेत्र ही नही बल्कि दुनिया भर के लोग उठाते हैं | दरगाह साबिर पाक के लंगर व नियाज़ से हजारों लोगों का पेट भरता है | यहाँ साबिर पाक के चाहने वाले लोग गरीबो पर खूब खर्च करते हैं और शवाब कमाते हैं | साबिर पाक दुनिया मे सब्र की सबसे बड़ी मिसाल है | हजरत मखदुम अलाउद्दीन अहमद साहब ने 12 वर्ष तक बिना अन्न खाये अपना जीवन गुजारा और लंगर तकसीम किया | अल्लाह की इबादत की और अल्लाह को राजी किया है |कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव काशिफ ने कहा कि साबिर पाक की दरगाह खोले जाने से जायरीनो में खुशी की लहर है | जायरीन दरगाह साबिर पाक में चादर व फूल पेश कर रहे हैं | हम भी आज अकीदत से साबिर पाक मे आये हैं | अल्लाह वलियों के वसीले से हमारी दुआ कुबूल फरमाना और हमारे मुल्क में अमनो अमान की दुआए भी की है | इस मौके पर राव जुनैद राणा , राव रईस खान, आबाद अल्वी, नौशाद मलिक, कांग्रेस प्रदेश महासचिव चौधरी गुलशनव्वर बुला, राव यासिर आदि लोग मौजूद रहे |

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज