पिरान कलियर । पिरान कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा – भगवानपुर मार्ग पर स्वदेशी कंपनी के सामने ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ में लिफ्ट लेकर बैठी महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुँची इमलीखेड़ा पुलिस ने घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।चौकी प्रभारी अजय शाह ने बताया कि बाइक सवार युवक इकराम निवासी सहारनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। घायल महिला मीर जहां को अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज