पिरान कलियर। ईमलीखेड़ा चौकी परिसर में पिरान कलियर थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला औऱ चौकी प्रभारी अजय शाह ने क्षेत्र के गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में शामिल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने की सभी लोगों से अपील की कोरोना वायरस संक्रमण महामारी बीमारी के चलते क्षेत्र में सभी लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए।मंगलवार को चौकी परिसर में आयोजित बैठक में कलियर थानाध्यक्ष जगमोहन रमोला ने कहा की उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की हैं और कोरोना वायरस महामारी के चलते कानून का पालन करने साफ सफाई का ध्यान रखने तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधियों होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। जो भी गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करेगा उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। उन्होंने लोगों से जानकारी चाही कि यदि किसी को कोई समस्या हो तो बताए। इस दौरान ईमलीखेड़ा चौकी प्रभारी अजय शाह, भूपेंद्र सिंह , ग्राम प्रधान पवन कुमार, प्रीतम रोड विकास कुमार ,भूरा ठेकेदार , दिलशाद आदि लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज