पिरान कलियर |में मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग का छापा शाम के समय एक मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग की टीम ने पिरान कलियर थाना पुलिस बल के साथ छापा मारा। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा कई दवाइयों को कब्जे में लिया गया।और कब्जे में ली गई दवाइयों की जांच की जा रही है।शुक्रवार देर शाम ड्रग विभाग की टीम ने पिरान कलियर थाना पुलिस को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया।देहरादून से आये ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार और ड्रग्स इंस्पेक्टर रुड़की मानवेन्द्र राणा ने मेडिकल से कुछ दवाइयों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर शाम तक जारी रही कार्रवाई के दौरान अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कब्जे में ली गई यह दवाएं किस प्रकार की हैं। वहीं इस छापामार कार्रवाई का पता चलते ही अन्य मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया। ड्रग्स विभाग की इस करवाई से अधिकांश मेडिकल स्टोर स्वामी मेडिकल बन्द कर भाग गए।इस दौरान ड्रग विभाग की टीम के साथ कलियर थाना प्रभारी जगमोहन रमोला भी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। डीआई मानवेंद्र राणा ने बताया कि बिना लाइसेंस के चल रहा था | और कुछ दवाइयां प्रतिबंधित भी बरामद हुई है।मेडिकल स्वामी के खिलाफ करवाई की जा रही हैं।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज