पिरान कलियर | एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार जिले भर में नशा विरोधी अभियान के तहत कलियर थाना की इमलीखेड़ा चैकी पुलिस ने एक युवक को 48 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि उक्त युवक बहुत पहले से अवैध देशी शराब की तस्करी में लिप्त था और बाहर से सस्ते दामो में अवैध शराब खरीद कर यहाँ लाकर गाँव मे महंगे दामो में बेचता था।पिरान कलियर थाना अध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि पिछले कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि राघड़वाला व आसपास के गाँव मे एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहा है। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति रांगड़ वाला चैराहे पर गाँव व आसपास के गाँव मे अवैध देशी शराब को बेचने आ रहा है। कलियर पुलिस ने मौके पर जाकर उस व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़कर उसके पास से 48 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद कर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।इस मौके पर कलियर थाना प्रभारी जगमोहन रमोला, इमलीखेड़ा चैकी प्रभारी अजय शाह, मंशा ध्यानी, कांन्स्टेबल दिनेश चैहान, अरविंद तोमर, रघुवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज