रुड़की | रूडकी क्षेत्र के इब्राहिमपुर केल्लहनपुर में बिजली के खंबे पर चढ़े लाईनमैन व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई | मृतक का नाम लियाकत पुत्र मकसूद उम्र 40 साल लाइनमैन का काम करता था | दिनांक 26 जुलाई 2020 को लगभग 4:00 बजे बेल्डा गांव के ठेकेदार के साथ बिजली की लाईन जोड़ने के लिए गया था | ठेकेदार के कहने पर व्यक्ति खंभे पर चढ़ा जैसे ही उसने तार काटने के लिए हाथ बढ़ाया तो बिजली का करंट लगने से व्यक्ति की तुरंत मौत हो गई गांव के लोग व्यक्ति को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की हॉस्पिटल भेज दिया गया है | ग्राम वासियों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश छाया हुआ है और ग्रामवासी अपनी मांग को लेकर पावर हाउस पर ही धरणे पर बैठ गए | ग्रामवासीयो ने कहा कि मृतक के परिवार वालों को मुआवजा और एक बच्चे की नौकरी की मांग की है| और उनका यह भी कहना है कि वह धरणे से तब तक नहीं उठेगे और न ही बिजली चालू होने देंगे तब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है |

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज