पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई है।कलियर में देर शाम ड्रग्स विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की थी। इस दौरान दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां टीम द्वारा अपने कब्जे में ली गई थी। जांच में पाया गया था कि स्टोर संचालक बिना लाइसेंस के ही मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा था। अब पिरान कलियर पुलिस ने औषधि निरीक्षक रुड़की मानवेंद्र सिंह राणा व मुख्यालय से औषधि निरीक्षक नीरज सिंह की तहरीर पर मेडिकल स्टोर संचालक दानिश पुत्र जमील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की है। थाना अध्यक्ष पिरान कलियर जगमोहन रमोला ने बताया आरोपी के मेडिकल स्टोर से ड्रग्स विभाग की टीम को 23 ट्रामाडॉल इंजेक्शन, 50 कैप्सूल प्रोविन स्पास ,9 सीरप पाए गए है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। घटना का खुलासा करने वाली टीम में औषधि निरीक्षक रुड़की मानवेन्द्र सिंह राणा, औषधि निरीक्षक मुख्यालय नीरज सिंह, थानाध्यक्ष कलियर जगमोहन रमोला, उपनिरीक्षक गिरीश चंद ,कॉन्स्टेबल अरविंद कुमार, हनीफ, देवी प्रसाद आदि शामिल रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज