पिरान कलियर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर बलात्कार,अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रुपयों की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी और उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कलियर थाना पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह छह लड़कियों की मां है और उसके पति, जेठ, नन्दोई, भतीजा और भांजे को एक मामले में दस साल के कारावास की सजा कोर्ट ने सुनाई जो कि पिछले साढ़े पांच साल से जेल में हैं।महिला ने बताया कि उसके पति को जेल से छुड़वाने की पैरवी के बहाने उसका पड़ोसी और उसकी पत्नी उसके घर आने जाने लगे।आरोप है कि पैरवी करने के एवज में उससे डेढ़ लाख रुपए की रकम भी ले ली इसके साथ ही तीन सालों तक शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए और इसकी वीडियो भी बनाई। महिला के अनुसार जब उसने जब सम्बन्ध बनाने से इनकार किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी इसके साथ ही जबरन बलात्कार भी किया। इसके बाद फिर से 20 हजार रुपयों की मांग की जो कि उसकी पत्नी भूरी ने लिए।महिला के अनुसार अब आरोपी उसकी बेटी से शारिरिक सम्बन्ध बनाने का दवाब बना रहा है। और बेटी को उसके घर न भेजने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति पर दुष्कर्म पत्नी पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष जगमोहन रामोला ने बताया कि पड़ोसी तासीन पर दुष्कर्म और उसकी पत्नी पर ब्लैकमेलिंग कर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज