पिरान कलियर। कांग्रेसियों ने 2 मिनट का मौन रखा और कानपुर में बदमाशों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हो गए पुलिस के आठ जवानों को श्रद्धांजलि दी।यूथ कांग्रेसकार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर अपने आवास पर 2 मिनट का मौन रखकर शहीद हुए पुलिस के जवानों श्रद्धांजलि दी।इस दौरन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान पुलिस के आठ जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। और कहा कि यह घटना साफ दिखाती है कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज कायम हो चुका है। कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है,अपराधी बेखौफ हैं। आमजन की तो बात दूर पुलिस तक सुरक्षित नहीं है।और सत्ता के संरक्षण में इतनी बडी घटना हुईं है इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिय।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उत्तर प्रदेश की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। इस दौरन नोमी मियां,फरीद मलिक ,नोशाद साबरी, फुरकान साबरी ,हरि साबरी आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज