पिरान कलियर |पिरान कलियर थाना की इमलीखेड़ा चैकी के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को गाँव का ही एक युवक बहला फुसला कर ले गया था। आरोपी युवक के खिलाफ लड़की के पिता ने 17 जुलाई को इमलीखेड़ा चैकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नाबालिग लड़की को अगवा करने वाला युवक कहीं भागने की फिराक में धनोरी बावन दरा डैम के पास खड़ा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से अपहर्ता को बरामद कर लिया है।पिरान कलियर थाना अध्यक्ष जगमोहन रमोला ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी नाबालिग लड़की को गाँव का ही रहने वाला युवक बहला फुसला कर ले गया था। लड़की के पिता ने गाँव के ही राजन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जाँच शुरु कर दी थी। पुलिस ने राजन सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी हकीमपुर धनोरी को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा हैं|इस मौके पर कलियर थाना प्रभारी जगमोहन रमोला, इमलीखेड़ा चैकी प्रभारी अजय शाह, मंशा ध्यानी, कांन्स्टेबल दिनेश चैहान, अरविंद तोमर, रघुवीर चैहान आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज