विदेशी छात्रों के समर्थन में आगे आई भीम आर्मी किया रोड जामरुड़की | आरआईटी कॉलेज पुहाना में विदेशी छात्रों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया था | जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी | और आज भीम आर्मी एकता मिशन के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने विदेशी छात्रों के समर्थन में उतर कर पुहाना- झबरेड़ा मार्ग को घण्टो तक जाम रखा ,पुलिस महकमे के आलाधिकारी मय फोर्स के घण्टो तक प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समझाते रहे लेकिन उनकी मांग थी कि वो कालेज के गेट पर ही आरआईटी के चेयरमैन का पुतला दहन करेंगे ,घण्टो तक चले इस गहमा गहमी के दौर में कई बार पुलिस और भीम आर्मी में टकराव की स्थिति पैदा हुई आखिरकार बाद में पुलिस को बेक फुट पर आना पड़ा और भीम आर्मी ने कॉलेज प्रबंधन का पुतला गेट पर जाकर ही दहन किया भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन को सही काम करना चाहिए | और विदेशी छात्रों के साथ हुए दरिंदगी के दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भिजवाया जाएमहक सिंह भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्षसी ओ मंगलोर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 16 लोगो को हिरासत में ले लिया गया है | मामले की जांच बारीकी से की जा रही है जो भी शामिल होंगे बख्शे नही जाएंगे |

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज