पिरान कलियर। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे भाकियू अम्बावत कार्यकर्ताओं को कलियर में ही रोक दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने उन्हें जिलाधिकारी से वार्ता के लिए समय दिलवाने का आश्वासन दिया और फिर भाकियू ने 11 सूत्रीय मांगों से सम्बंधित ज्ञापन जेएम को ही सौंप दिया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकरियों के साथ हरिद्वार रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में सांकेतिक धरना देकर ज्ञापन देने जा रहे थे। जिनको प्रशासन ने कलियर में रोक लिया। कुछ देर वार्ता के बादकिसान संगठन के पदाधिकारियों ने पिरान कलियर में ही ज्वाईंट मजिस्ट्रेट रुड़की नमामि बंसल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 11 सूत्रीय मंगों को लेकर ज्ञापन सौंपने के साथ ही भाकियू ने जिलाधिकारी से मुलाकात का वक्त मांगा हैं। ज्वाईंट मजिस्ट्रेट रुड़की नमामि बंसल ने ज्ञापन लेकर जिलाधिकारी से वार्ता कर समय दिलवाने का आश्वासन दिया हैं। ज्वाईंट मजिस्ट्रेट रुड़की नमामि बंसल ने बताया कि किसानों ने अपनी मांगों के लेकर ज्ञापन दिया हैं जिसका संज्ञान लेकर उनकी मांगों का निराकरण किया जायेगा।इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अम्बावता प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी राहुल सैनी , सुशील कुमार,देवी चन्द्र, फरमान त्यागी,राजकुमार ,बलवीर ,सेवाराम आदि किसान मौजूद रहे।यह है मांगें…1-डीजल पैट्रोल के बढ़े हुए दाम वापस हों।2-किसानों का कर्ज माफ हो। इसके साथ ही 5 लाख तक के किसान क्रेडिट कार्ड कर्ज मुक्त हों।3-किसानों को अपनी फसल का दाम तय करने की छूट हो जिसमें मंडी अपना लाभ जोड़कर उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं। साथ ही कालाबाजारी करने वालों को।सजा का प्रावधान हो।4-किसान वृद्धा पेंशन 5000 लागू हो।5-गन्ने का मूल्य पिछले तीन साल से नही बढ़ा इसे बढ़ाकर 700 रुपए प्रति क्विंटल किया जाए।6-कृषि यंत्र पर 90 प्रतिशत की छूट मिले।7-सरकार द्वारा चलाई जा रही डेरियों में कम से कम 120 रुपए लीटर दुध खरीदा जाए।8-किसानों को खतौनी के आधार पर ट्यूबेल विल बिजली बिल पर ब्याज माफ हो।9-किसानों के वाहन इंश्योरेंस मुक्त हों।10-50 बीघा से छोटे किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज मिले।11-50 बीघा से छोटे किसानों को 3 से 4 चार इंच ट्यूबवेल मुफ्त दिए जाएं।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज