आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एडवोकेट श्री चंद्रशेखर आजाद जी ने हाजी शमीम अहमद जी निवासी ग्राम खंजरपुर रुड़की जिला हरिद्वार उत्तराखंड को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई तथा आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य श्री डा.आदित्य कुमार बॉबी व कारी मेहरबान अली के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट श्री चन्द्रशेखर आजाद जी से मुलाकात की तथा इस दौरान उन्होंने हाजी शमीम अहमद व उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई तथा पार्टी की नीति व प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाने के निर्देश दिये व उत्तराखंड राज्य में पार्टी का सदस्यता के अभियान चलाने व पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढाने के निर्देश दिये व बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के बनाये संविधान के अनुसार व पार्टी की नीति के अनुसार कार्य करने को कहा। इस दौरान हाजी शमीम अहमद जी ने पार्टी की सदस्यता लेते हुए पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर से लेकर समस्त उत्तराखंड में जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा जोर शोर से पार्टी सदस्यता अभियान चलाने का भी संकल्प लिया । इस दौरान एडवोकेट श्री चन्द्रशेखर आजाद जी ने कहा कि आने वाले जिला पंचायत चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लडेगी व जिला हरिद्वार में जिला पंचायत अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी का बनाने के लिए कार्यकताओं को दिशा निर्देश दिये। इस दौरान हाजी आसिफ अली, वसीम अहमद,अनीस, प्रमोद यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज