रुड़की । जंगल से सटे क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही बढ़ गई है। इसके चलते धनौरी क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। इस क्षेत्र में गुलदार ने तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे वन विभाग की सुस्ती भी टूट गई है। ठग्रामीणों ने बताया है कि मंगलवार की सुबह किसान छत्रपाल, ज्ञानचंद और हुकुम अपने खेतों पर घास लेने गए थे। इसी बीच खेतों में घात लगाए बैठे गुलदार ने तीनों पर हमला कर दिया। इन तीनों ने गुलदार से अपनी जान बचाई। क्षेत्र में गुलदार के होने से आसपास के गांव बेड़पुर,जसवावाला, तेलीवाला,धनौरा, माच्छरहेड़ी, कोटामुराद नगर, आसफनगर ग्रंट, हजारा ग्रंट के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं अपने खेतों में जा रहे किसानों ने गुलदार की सक्रियता के बाद खेतों में काम बंद कर अपने घरों को लौट आए। ग्रामीण छत्रपाल, ज्ञानचंद, हुकुम, ब्रिजेश, सुलेख चंद, गौतम आदि ने वन विभाग से आबादी के समीप पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर मयंक गर्ग का कहना है कि गुलदार की लोकेशन को सर्च किया जा रहा है। वनकर्मियों को लगातार मॉनीटरिंग को कहा गया है, जल्दी ही गुलदार को पकड़ लिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि गुलदार जंगल से बाहर आकर अक्सर किसानों मजदूरों व अन्य राहगीरों पर हमला करते रहते हैं । धनौरी क्षेत्र में नहीं बल्कि भगवानपुर रुड़की से सटे क्षेत्र व विशेषकर शिवालिक नगर क्षेत्र में गुलदार का जबरदस्त आतंक आ रहा । यहां पर गुलदार ने काफी लोगों को अब हमले का शिकार बनाया। जंगल से सटे गांव में गुलदार पशुओं पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हजारा के जंगल में दो दिन पहले ही गुलदार ने पशुशाला में घुसकर तीन पशुओं को मौत के घाट उतार दिया था।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज