रुड़की । पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दरगाह खोलने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि केंद्र की गाइड लाइंस जारी होने के बाद देश में सभी धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। पिरान कलियर में भी दरगाहों को भी खोला जाए। पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने ज्ञापन में बताया कि अभी तक पिरान कलियर की दरगाहों को नहीं खोला गया है। उन्होंने कहा की दरगाह नहीं खोले जाने से यहां पर कारोबार करने वाले दुकानदारों के सामने अपने परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कत आ रही है। कलियर और आसपास में निवास करने वाले लोगों का मुख्य काम इन दरगाह से जुड़ा हुआ हैं और दरगाह में देश के कोने कोने से जियारत को आने वाले जायरीनों से ही इनकी आय का मुख्य स्रोत है। दरगाह बन्द होने के कारण यहां जायरीनों की आवजाही पूर्ण बन्द हैं। इससे आसपास के क्षेत्र के लोगों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यहां तक कि रुड़की क्षेत्र तक की रौनक गायब है। जन भावनाओं और यहां की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दरगाह को जल्द से जल्द खोला जाना जरूरी है।कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दरगाह खोलने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि केंद्र की गाइड लाइंस जारी होने के बाद देश में सभी धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। पिरान कलियर में भी दरगाहों को भी खोला जाए। पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने ज्ञापन में बताया कि अभी तक पिरान कलियर की दरगाहों को नहीं खोला गया है। उन्होंने कहा की दरगाह नहीं खोले जाने से यहां पर कारोबार करने वाले दुकानदारों के सामने अपने परिवार का पालन पोषण करने में दिक्कत आ रही है। कलियर और आसपास में निवास करने वाले लोगों का मुख्य काम इन दरगाह से जुड़ा हुआ हैं और दरगाह में देश के कोने कोने से जियारत को आने वाले जायरीनों से ही इनकी आय का मुख्य स्रोत है। दरगाह बन्द होने के कारण यहां जायरीनों की आवजाही पूर्ण बन्द हैं। इससे आसपास के क्षेत्र के लोगों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यहां तक कि रुड़की क्षेत्र तक की रौनक गायब है। जन भावनाओं और यहां की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दरगाह को जल्द से जल्द खोला जाना जरूरी है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज