पिरान कलियर। क्षेत्राधिकारी रुड़की ने पिरान कलियर थाना का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और दस्तावेजों का चेक किया।अभिलेखों के रख-रखाव के लिये उचित निर्देश दिए। उन्होंने थाने के स्टॉफ से भी बात की।मलखाना और थाना परिसर में खड़े वाहनो का भी जायजा लिया।शुक्रवार को पिरान कलियर पहुँचे सीओ रुड़की चन्दन सिह बिष्ट ने थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था देखी। थाना प्रांगण में और सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद वह मालखाना पहुंचे। जहां असलहों को बारीकी से देखा। इसके रख-रखाव के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अभिलेखों को चेक किया। उन्होंने थाने में तैनात दारोगाओं में से एक दरोगा पर सरकारी पिस्टल को खुलवाया और दूसरे दरोगा से बन्द कराया उसके बाद उन्होंने हथियारों को चलवाया और स्वयं भी फायर कर उनको परखा और रख-रखाव को देखा। सीसीटीएनएस में सिपाहियों से बातचीत की उन्होंने कार्य करने में नेटवर्क की समस्या से अवगत कराया।और थानाध्यक्ष को फरियादियों की फरियाद प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाने को कहा। फरियादियों से सही तरह से बात की जाए।और अपराधियों को उनकी सही जगह पहुंचाया जाये। सीओ रुड़की चन्दन सिह बिष्ट ने बताया हैं की कलियर थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया हैं, जिसमे अपराध रजिस्ट्रर को देखा जा रहा हैं।और मालखाने का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को सभी चीजों को दुरुस्त करने को कहा गया हैं।इस दौरान थाना प्रभारी प्रकाश पोखरियाल , ईमली खेडा चौकी प्रभारी अजय शाह ,धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत सिह खत्री ,एसआई मन्शा ध्यानी ,एसआई शिवानी नेगी ,एचसीपी गुमान सिह तोमर , एचसीपी अहसान अली बलवीर रमोला सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज