पिरान कलियर । चीन की सेना द्वारा किए गए हमले के विरोध में नगर पंचायत पिरान कलियर के चेयरमैन प्रतिनिधि व अन्य लोगों ने चीन के राष्ट्रपति के पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान पिरान कलियर के नगर वासियों ने चीनी राष्ट्रपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर पिरान कलियर के चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि किसी भी हालत में चीनी सेना को भारतीय शरद में घुसने नही दिया जायेगा। और ना ही चीन से कोई लेनदेन किया जाए | जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को चीन की हरकतों का मुहं तोड़ जवाब देने के लिये अधिकृत कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सेना शरद पर बारीकी से नजर रख रही है सेना कायरतापूर्ण किये गये हमले का मुंह तोड़ जवाब देने के लिये हर वक्त तैयार है।इस मौके पर शफक्कत अली, परवेज मलिक ,गुलफाम साबरी, रईस अहमद, मास्टर नूर हसन, ताबिश ,खालिक मास्टर, जीशान मिर्जा, खलील सलमानी आदि लोग मौजूद रहे|

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज