पिरान कलियर।कोरोना वायरस संक्रमण जैसी महामारी बीमारी से बचाव के लिये कलियर मेडिकल एसोसिएशन ने थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल के नेतृत्व में पिरान कलियर पीपल चौक पर राहगीरों को निःशुल्क फेस मास्क ,हैंड गलब्स प्रदान किये। और कोरोना वायरस संक्रमण महामारी जैसी बीमारी की रोकथाम के लिये लोगों को जागरूक कर और आपस में एक दूसरे को मदद के लिए कहा |शनिवार को पिरान कलियर पीपल चौक के साथ ही अन्य चौक-चौराहों पर भी फेस मास्क, हेंड ग्लब्स का वितरण किया।थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण माहमारी को हराने के लिये फेस मास्क की अहम भूमिका बताई और लोगो से अपील कर कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के प्रति सजग एवं सचेत रहने की बात कही हैं।इस कोरोना माहमारी जैसी बीमारी से हम सबको मिलकर मुकाबला करना पड़ेगा और इसके लिये फेस मास्क ,हेंडग़लब्स ,सैनिटाइजर औऱ समाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा। सरकार ने अब बिना मास्क घूमने वालो पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए है।इसलिए घरों से बाहर निकलते हुए मास्क लगाकर निकले और अपना व अपने परिवार का बचाव करें। इस दौरान एसआई मन्शा ध्यानी ,विवेन्द्र रावत , एशोसिएशन अध्यक्ष डॉ शहजाद अली , डॉ यूनिस ,डॉ फैसल खान, पप्पू ,रिजवान अली ,वेदपाल ,सत्तार अली ,आसिफ ,कुर्बान ,अहतशाम ,इसरार आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज