पिरान कलियर। थाना क्षेत्र में धनौरी चौकी के कोटा माछारहेड़ी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।ससुराल वालो ने मायके वालों को सूचना दिए बिना देर रात विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर सुसराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।जानकारी के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी करीब चार माह पहले कोटा माछारहेड़ी गाँव निवासी एक युवक से हुई थी। युवक अपने अपनी बुआ और फुफ़ा के यहाँ रहता है। रविवार को गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने कोई विषैला पदार्थ खा लिया था जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग ने उसे धनौरी के निजी अस्पताल भर्ती कराया था जहाँ पर विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के परिजनों को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर मायके वालो ने गांव पहुँचकर मामले की जानकारी की वहीं मौत के मामले में विवाहिता के ससुराल वाले कोई जबाब नही दे पाए। जिस पर विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया हैं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जर जांच शुरू कर दी हैं। सीओ रुड़की चन्दन सिंह बिष्ट ने बताया कि कोटा माछारहेड़ी गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई।विवाहिता के परिजनों की तहरीर पर पति सहित अन्य तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज