पिरान कलियर | पिरान कलियर क्षेत्र धनौरी चौकी पुलिस ने 8 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पिरान कलियर थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नशा के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के आदेश के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में 17 जून को चौकी धनौरी द्वारा थाना अध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल के नेतृत्व में धनौरी डैम के पीछे नई नहर पटरी पर रोहित उर्फ सुल्तान पुत्र हीरालाल निवासी ललतारा पुल हिमालयन डिपो के पास कोतवाली नगर हरिद्वार स्थाई पता ग्राम साधुपुर जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश स्कूटी एक्टिवा नंबर uk08 ए क्यू 9426 हरिद्वार से 8. 292 किलोग्राम गांजा के गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल, चौकी प्रभारी, यशवंत सिंह खत्री,एचसीपी एहसान अली, कांस्टेबल श्रीकांतसुबोध कुमार,विपेंद्र रावत,पप्पू कश्यप, राजेश शर्मा मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज