रुड़की । खानपुर की पुलिस एक सप्ताह से कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ वृहद अभियान चला रही है। इसके लिए एसआई रुकम सिंह नेगी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम भी गठित की गई है। मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर टीम ने दल्लावाला गांव से काफी दूर आगे नाला पार के खेतों में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस को मौके पर कच्ची शराब बनती मिली। पुलिस को देख वहां मौजूद तीनों लोग अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते फरार हो गए, जबकि पुलिस टीम ने शराब बनाने वाले उपकरणों के अलावा तैयार कर रखी गई लगभग 65 लीटर कच्ची शराब और करीब दो हजार लीटर लाहन बरामद कर लिया। लाहन का नमूना लेने के बाद बाकी को वहीं गिराकर नष्ट कर दिया गया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि भारी मात्रा में शराब बनाने वाले तीनों लोगों की पहचान सतन, मुन्ना और मुकेश सभी निवासीगण दल्लावाला (खानपुर) के तौर पर कर ली गई है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज