पिरान कलियर | थाना क्षेत्र के हबीबपुर निवादा निवासी लगभग 52 वर्षीय दयाराम पुत्र फूल सिंह सोमवार से लापता थे | परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे |लेकिन सभी जगह तलाश करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पाया था | आज सुबह मंगलवार को ग्रामीण जब खेत पर काम करने गए तो लापता व्यक्ति का शव खेत में खून से सना हुआ पड़ा देखा | ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी | मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया | शव पर चोटों के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है | तो वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है | पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है | थाना अध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि व्यक्ति का शव पशुओं के चारे के खेत में मिला हैं | शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है | रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा |

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज