पिरान कलियर थाना | न्यूज़ 18 इंडिया के ऐंकर अमिश देवगन द्वारा लाइव टीवी शो के दौरान ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की शान में गुस्ताखी करने के खिलाफ कलियर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग,,,,| एंकर अमिश देवगन द्वारा ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के सम्बंध में आपत्तिजनक टिप्पणी से आहत अनुयायियों में रोष बढ़ता जा रहा है | क्योंकि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती को मानने वालों में हिंदू ,मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोग शामिल हैं | एंकर द्वारा ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के सम्बंध में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने से देश ही नहीं विदेशों तक मे बसने वाले उनके लाखों चाहने वाले आहत हुए हैं। देश के सबसे बड़े सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी आहत देशभर के अकीददत मंद लोगों ने न्यूज़ 18 व अमिश देवगन के खिलाफ तहरीर देकर सक्षम धाराओं मैं कार्रवाई करने की मांग सम्बन्धित पुलिस थानो से की है | वही साबिर पाक की धर्म नगरी के जागरूक लोगों व चेयरमैन प्रतिनिधि शफ्फाकत अली ,सभासद दानिश साबरी ,सभासद गुलफाम साबरी , सभासद प्रतिनिधि परवेज अली, कांग्रेस युवा नेता फरीद मलिक, एेजाज अली,आदिसैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया | उन्होंने कहा कि टीवी एंकर की इस गुस्ताख़ी से यह साबित हो गया है कि देश में मदरसों के बाद सम्प्रदायिक ताकतों के निशाने पर ख़ानक़ाहे व मज़ार हैं। कहा कि हज़रत अजमेरी सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरे बर्रे सगीर के रूहानी पेशवा है। देश विदेश के लाखों लोग मज़हबों मिल्लत से ऊपर उठकर उनसे मोहब्बत करते हैं। टीवी एंकर की गुस्ताख़ी से उन सबके दिलों को गहरी चोट पहुंची है। news18 के एंकर अमीश देवगन वह मुख्य कार्यपालक न्यूज़ अट्ठारह के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की जांच कर थाना कलियर में तहरीर देकर सक्षम धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है | थाना अध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा हस्ताक्षरित न्यूज़ 18 के खिलाफ कार्रवाई सम्बन्धी शिकायत प्राप्त हुई है जांच कर आगे की कार्यवाही जाएगी |

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज