भगवानपुर।मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है जहां शाहपुर गांव के वसीम की टेलीकॉम की दुकान की दीवार उखाड़कर स्मार्टफोन चोरी कर लिए गए थे। चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार महोदय जी ने बताया कि चोरी की तलाश के लिए एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल द्वारा टीम गठित की गई जिसमें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कामयाबी हासिल की आज सुबह लगभग 5:00 से 5:30 के बीच मुखबिर की सूचना पुलिस टीम ने पुराना पलाई अोवर से शाहनवाज उर्फ बाजी पुत्र छम्मन व आशिफ पुत्र आबिद निवासी केल्लनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। और चोरी किए हुए 22 स्मार्ट फोन बरामद किए गये। जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 90 हजार बताई जा रही है। पूछताछ करने पर शातिर दोनों चोरों ने अपने एक और साथी का नाम शहजान उर्फ जानू निवासी केल्लनपुर की जानकारी दी। जिसमें पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया और शाहनवाज वह आशिफ दोनों के खिलाफ अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज है। पुलिस टीम की इस कामयाबी से एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस टीम को 2500 का पुरस्कार दिया। इससे उम्मीद की जाती है कि भविष्य में ऐसे अपराधों पर लगाम लगेगी।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज