सिडकुल।मामला सिडकुल थाना क्षेत्र डांसर चौक आई पी टू इंडस्ट्रीज का है। आज हमारा देश कोरोना वायरस संक्रमण महामारी कष्ट परिस्थिति जैसी बीमारी से झूल रहा है। जहां पर आज गरीब समाज के लोग खाने के दाने-दाने को तरस रहे हैं। इस वक्त पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के चलते हुए लोक डॉन की स्थिति बनी हुई है। उसी को देखते हुए सरकार द्वारा भी लोगों को रोजमर्रा की चीजें वितरित कराई जा रही हैं और प्राइवेट संस्थाएं भी लोगों की सहायता के लिए ठोस कदम उठा रही है लेकिन थाना सिडकुल क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां कुछ कंपनियां अपने वर्करों को सैलरी देने में अपनी मनमानी कर रही है। एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में 5 साल से काम कर रहे 200 वर्करों को अप्रैल की सैलरी ना मिलने पर वर्करों द्वारा कंपनी के ओनर से हुई नोकझोंक। सभी वर्कर अपनी मांगों को लेकर कंपनी के सामने धरने पर बैठ गए। सैलरी ना मिलने के कारण लोक डॉन का उल्लंघन कर रहे वर्कर। कंपनी ओनर अपनी दबंगई दिखाते हुए नजर आ रहे हैं । आखिर इन गरीब लोगों का कंपनी के सहारे के सिवा और कोई सहारा नहीं है। वहीं जब श्रम विभाग अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई करने हेतु आश्वासन दिए ।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज