पिरान कलियर। नगर पंचायत कार्यालय में हुई चोरी के मामले की जांच पीडब्ल्यूडी जेई को सौंपे जाने का पांच वार्ड की सभासद ने विरोध किया है।उन्होंने जिलाधिकारी और एसएसपी हरिद्वार को पत्र देकर इस चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी से करवाने की मांग की है।22 मई की रात को पिरान कलियर नगर पंचायत कार्यालय के मेन गेट का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे डीवीआर चोरी कर एलसीडी तोड़ दी थी। इस मामले में नगर पँचायत के लाइनमैन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। वहीं नगर पंचायत ने अपने स्तर से मामले की जांच के लिए कार्यालय में तैनात पीडब्ल्यूडी के जेई को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। अब वार्ड नम्बर पांच की सभासद सबनम साबरी ने जेई को जांच अधिकारी नियुक्त करने का विरोध जताया है। उन्होंने बड़े भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए हरिद्वार जिलाधिकारी सी रवि शंकर और एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस को एक शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। 22 मई को हुई चोरी के मामले की जांच नगर पंचायत द्वारा जिस पीडब्ल्यूडी के जेई को सौंपी है वह नगर पंचायत का अतिरिक्त कामकाज भी देखते है। जिसके चलते जांच निष्पक्ष होना सम्भव नही है। इसके साथ ही नगर पंचायत में कार्यरत एक ठेका कर्मी लिपिक पर भी चोरी की घटना में लिप्त होने की आशंका जताई गई है। कहा कि उक्त लिपिक पर पूर्व में भी तत्कालीन ईओ के फर्जी हस्ताक्षर कर गबन करने का आरोप है। और कोविड 19 के चलते बड़े भ्रष्टाचार की आशंका जताई है।इसी सम्बंध में सभासद ने जिलाधिकारी और एसएसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर क़ानूनी कार्यवाही मांग की हैं।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज