आज दिनांक 21 मई 2020 को माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी व माननीय आयुष मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत जी की गरिमामय उपस्थिति में आयुष रक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष रक्षा किट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सचिवालय से किया गया।उक्त आयुष रक्षा किट का निर्माण ऋषिकुल फार्मेंसी, हरिद्वार द्वारा किया जा रहा है, जिस हेतु राज्य द्वारा ऋषिकुल फार्मेंसी, हरिद्वार को 5 लाख किट के निर्माण हेतु 2 करोड की धनराशि का बजट आवंटित किया गया है। प्रत्येक किट में एक व्यक्ति हेतु 15 दिन के लिए गिलोय, वासा, त्रिकटु, तुलसी व मुलेठी से निर्मित आयुष रक्षा क्वाथ, संशमनी वटी व अश्रगंधा वटी रखी गई है।उक्त वितरण कार्यक्रम में अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा, श्री आनन्द स्वरूप, स्टेट लाइसेसिंग अथाॅरिटी आयुर्वेद, डाॅ वाई.एस. रावत,जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, देहरादून, श्री सुरेन्द्र प्रसाद बडोनी, वरिष्ठ चिकित्सक श्री जे.एन. नौटियाल उपस्थित रहे।प्रथम चरण में उक्त आयुष रक्षा किट का वितरण सचिवालय, राजभवन, विधानसभा के अतिरिक्त आयुर्वेदिक चिकित्सकों के माध्यम से राज्य के आॅरेंज जोन के जनपदों में सभी कोविड वाॅरियर्स, हाई रिस्क व्यक्तियों सहित जन सामान्य में किया जाएगा।

Popular posts from this blog

कलियर दरगाह साबिर पाक की लंगर रसीदों में घोटाला, आरोपी कर्मचारी का दरगाह प्रबंधक संग वीडियो वायरल...

कलियर थाना पुलिस ने मदरसे से गायब 7 बच्चों को बरामद कर मदरसे के मौलाना को किए सुपुर्द...मदरसे के मौलाना थे बहुत परेशान बच्चों को सकुशल मिलने पर कलियर पुलिस का किया आभार।

23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज